पाकिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बरकरार है। इस बीच विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। पार्टी की एक प्रवक्ता ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की।
सूत्रों के अनुसार पूर्व में कैंसर जैसी बीमारी से जूझ चुके 69 वर्षीय शरीफ वर्तमान में घर पर आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता संक्रमण से लड़ने के लिए अपने डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहे हैं। पाकिस्तान से बात करते हुए, पीएमएल-एन के प्रतिनिधि अता तरार ने खुलासा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज ने संक्रमण के हल्के लक्षण नजर आने के बाद कोरोना जांच कराई।
उन्होंने कहा कि कोरोना जांच का परिणाम बुधवार को पॉजिटिव आया। इस हफ्ते की शुरुआत में, पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और पीएमएल-एन के महासचिव अहसान इकबाल भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। पीएमएल-एन की प्रवक्ता औरंगजेब और उनकी मां भी कोरोना से संक्रमित हैं।
पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 500 से ज्यादा मामले
बता दें कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 500 से ज्यादा मामले सामने आए। इससे एक दिन पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए ‘‘रुक-रुककर लॉकडाउन’’ लगाने का सरकार से अनुरोध किया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार इस अवधि के दौरान कोविड-19 के 83 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,255 हो गई और बीते 24 घंटों में 5,387 नए मरीज सामने आए।
शिवसेना ने पवार के तूफान प्रभावित कोंकण के दौरे का किया बचाव, केंद्र और BJP पर साधा निशाना
मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अभी तक इस बीमारी से कुल 36,308 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों के कुल 113,702 मामलों में से पंजाब में 43,460, सिंध में 41,303, खैबर-पख्तूनख्वा में 14,527, बलूचिस्तान में 7,031, इस्लामाबाद में 5,963, गिलगित-बाल्टिस्तान में 974 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 444 मामले सामने आए। यह विषाणु तेजी से फैल रहा है लेकिन सरकार ने वैकल्पिक आधार पर दो हफ्ते की रियायत देने के बाद दो हफ्ते का लॉकडाउन लगाने की नीति का पालन करने के विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



