राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। राज्य में कोविड-19 के 51 नए मामले सामने आये है। इसके बाद मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 11651 हो गया है। वहीं पांच और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालो की संख्या 264 पहुंच गयी है।
चिकित्सा विभाग द्वारा आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक राजधानी जयपुर में 16, अजमेर में 14, झुंझुनू में आठ, अलवर, कोटा, झालावाड में दो-दो, बारां, भरतपुर, बीकानुर, चुरू, सवाई माधोपुर एवं टोंक में एक-एक नया कोरोना संक्रमित सामने आया है।
ICC कार्यक्रम में बोले PM मोदी- संकट की इस घड़ी को अवसर में बदलकर नई बुलंदियों की ओर बढ़े
विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 394, अलवर में 173, बांसवाडा में 90, बारां मे 62, बाडमेर में 112, भरतपुर में 894, भीलवाडा में 181, बीकानेर में 118, बूंदी में नौ,, चित्तौडगढ में 199, चुरू में 176, दौसा 74, धौलपुर मे 74, डूंगरपुर में 383, श्रीगंगानगर में 12, हनुमानगढ में 30, जयपुर में 2427, जैसलमेर में 77, जालोर में 185, झालावाड 337, झुंझुनू में 192, जोधपुर में 1985, करौली में 34, कोटा में 537, नागौर में 520, पाली मे 685, प्रतापगढ में 14 राजसमंद 165, सवाई माधोपुर में 46, सीकर में 318, सिरोही 219, टोंक में 176, उदयपुर में 590 संक्रमित मरीज सामने आये है।विभाग के अनुसार अब तक पांच लाख 43 हजार 312 सैंपल लिये गये जिसमें से 11651, पॉजिटिव पांच लाख 27 हजार 864 नेगेटिव तथा 3797 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। इसके अलावा राज्य में एक्टिव की 2791 संख्या है।


Download Android App
Download iOS App



