जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, कोरोना के वैश्विक मामलों की संख्या बढ़कर 14.06 करोड़ हो गई है, जबकि 30 लाख से अधिक लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। रविवार सुबह नवीनतम अपडेट में, विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक कोरोना मामले बढ़कर 14,04,33,831 और मौतों की संख्या 30,08,043 हो गई है।
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक कोरोना के मामले अमेरिका में हैं। यहां अबतक कुल 3,16,27,701 मामले दर्ज किए गए हैं और इस महामारी से अबतक 56,68,93 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण के संदर्भ में, भारत 14,526,609 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।


Download Android App
Download iOS App



