अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। वह कोरोना से संक्रमित है। इस बात की जानकारी उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने रविवार को दी। ट्रंप के मेडिकल टीम के सदस्य ब्रियान गारिबाल्डी ने कहा, ‘वह फिलहाल ठीक हैं। हमारी योजना उन्हें खाना खिलाने की तथा उन्हें बिस्तर से उठाने की है।
अगर राष्ट्रपति की सेहत में लगातार सुधार होता है तो हम उन्हें सोमवार को छुट्टी देकर व्हाइट हाउस भेज सकते हैं जहां वह आगे अपना इलाज जारी रखेंगे।’ ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना से संक्रमित हो गए थे। राष्ट्रपति ट्रंप को शुक्रवार को वाल्टर रीड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें एंटीबॉडी दवाईयां दी जा रही हैं।
डॉक्टर ने बताया कि ट्रंप को ऑक्सीजन भी दी गयी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को ट्विटर पर वीडियो जारी कर कहा था कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं लेकिन आने वाले कुछ दिन उनके लिए असली टेस्ट होंगे।


Download Android App
Download iOS App



