पाकिस्तान में रविवार तक कोरोना वायरस के 40,151 मामले सामने आए, और वहीं इस घातक वायरस से 873 लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि 40,151 मामलों में से सबसे ज्यादा, सिंध में 15,590 मामले हैं। इसके बाद, पंजाब में 14,584, खैबर-पख्तूनख्वा में 5,847, बलूचिस्तान में 2,544, इस्लामाबाद में 947, गिलगित-बाल्तिस्तान में 527 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 112 मामले हैं।
उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 39 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या 873 हो गई है जबकि 11,341 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। उसने कहा कि अबतक 373,410 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से बीते 24 घंटे में 14,175 नमूनों का परीक्षण किया गया है। संक्रमणों की संख्या में वृद्धि के बावजूद, पाकिस्तान सरकार ने लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील दी है और देश में अधिकांश दुकानें आदि खुल गई हैं।
कोरोना महामारी के मद्देनजर गोवा केंद्रीय जेल ने चार महिलाओं समेत 44 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा
सूचना मंत्री शिबली फराज के मुताबिक, संक्रमण से बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्रों में आवाजाही पर रोक के लिए चुनिंदा लॉकडाउन नीति को अपनाया गया है। पाकिस्तान ने शनिवार को चरणबद्ध तरीके से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया और सोमवार से परिवहन सेवाएं शुरू हो जाएंगी। पंजाब ने ऐलान किया है कि वह सार्वजनिक परिवहन को सोमवार से शुरु करने की इजाजत देगा। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगती अपनी सरहद को भी खोल दिया है।


Download Android App
Download iOS App


