वैश्विक स्तर पर कोरोना महामारी का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। दुनियाभर में अब तक 50.94 करोड़ लोग कोविड-19 वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस महामारी के चलते अब तक कुल 62.1 लाख से ज्यादा लोग काल के गाल में समा गए हैं, जबकि 11.23 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने सोमवार की सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 509,487,608 हो गयी है। इसके साथ ही वायरस की चपेट में आए 6,217,821 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं।
देश में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 2,541 नए केस
कोरोना महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण के तहत अब तक विश्व में एंटी कोविड वैक्सीन की 11,237,340,926 डोज़ दी जा चुकी हैं। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 80,984,914 और 991,254 के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
भारत कोरोना के 43,057,545 मामलों के साथ दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 1 करोड़ से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (30,349,463) फ्रांस (28,494,054), जर्मनी (24,180,512), यूके (22,106,306), रूस (17,872,625), दक्षिण कोरिया (16,929,564), इटली (16,136,057), तुर्की (15,018,547), स्पेन (11,736,893) और वियतनाम (10,563,502) हैं।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (662,891), भारत (522,193), रूस (367,366), मैक्सिको (324,117), पेरू (212,736), यूके (173,985), इटली (162,688), इंडोनेशिया (156,100), फ्रांस (146,097), ईरान (140,975), कोलंबिया (139,778), जर्मनी (134,179), अर्जेटीना (128,344), पोलैंड (115,948), यूक्रेन (112,459), स्पेन (103,721) और दक्षिण अफ्रीका (100,303) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



