अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ एहतियातन अपना चेहरा हफ्तों से नहीं छुआ है और ऐसा करना वह मिस कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने व्हाइट हाउस में हुई एक बैठक के दौरान ट्रंप के हवाले से कहा, मैंने हफ्तों से, हफ्तों से अपना चेहरा नहीं छुआ है! मैं ऐसा करना मिस कर रहा हूं।
राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान के बाद ट्विटर यूजर्स एक्टिव हो गए और उन्होंने तुरंत पिछले कुछ हफ्तों के दौरान ली गई राष्ट्रपति की तस्वीरें पोस्ट की। इसमें व्हाइट हाउस की बैठकों के दौरान वह अपने हाथ से अपनी ठोड़ी को आराम देते दिखाई दे रहे हैं। अन्य में वह अपने चेहरे को छूते नजर आ रहे हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि वह जर्मोफोब (कीटाणुओं का अत्यधिक भय) से पीड़ित हैं और साथ ही स्वच्छता के प्रति जुनून रखते हैं। साउथवेस्ट, यूनाइटेड, अमेरिकन और जेटब्लू सहित देश की मुख्य एयरलाइन्स के प्रमुखों के साथ कोरोनोवायरस पर चर्चा करने के लिए व्हाइट हाउस में बुलाई गई एक बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने यह टिप्पणी की।
कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद बुकिंग्स के कैंसिल होने से एयलाइन्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि वायरस से संक्रमित होने की संभावना को कम करने के तरीके के रूप में यूएस सेंर्ट्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीएस) ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह अपने चेहरे को ना छूएं, इसमें भी विशेषकर आंखें, नाक और
मुंह शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



