पटना (जेपी चौधरी): चंडीगढ से पटना तक के लिए सीधी विमान सेवा आज से शुरू हो गई है। पहली उड़ान से पंजाब के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।
सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के एस.जी.पी.सी. के अध्यक्ष सरदार गोविंद सिंह लोंगोवाल, एस.जी.पी.सी. के प्रवक्ता प्रेम सिंह चंदुमाजरा, विधायक हरिन्दर सिंह, सिमरनजीत सिंह, पूर्व विधायक सुरिन्दर सिंह, जगजोत सिंहए एस.जी.पी.सी. के जूनियर वाइस प्रेसिडेंट सरदार गुरबख्श सिंह खालसा शामिल थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


Download Android App
Download iOS App



