चीन, ईरान के बाद अब इटली में कोरोना वायरस का कहर , मरने वालों की संख्या पहुंची 100 के पार

Summary :

कोरोना वायरस से इटली में मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 100 के पार पहुंच गया और संक्रमण की चपेट में आने वाले व्यक्तियों की संख्या तीन हजार से ऊपर चली गई है।

कोरोना वायरस से इटली में मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 100 के पार पहुंच गया और संक्रमण की चपेट में आने वाले व्यक्तियों की संख्या तीन हजार से ऊपर चली गई है। 
सरकार ने यह जानकारी दी। 
पिछले चौबीस घंटों में 28 और लोगों की जान चली गई जिससे मृतकों की संख्या 107 हो गई है। 
चीन के बाहर कोरोना वायरस से मरने वालों की यह सर्वाधिक संख्या है। 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इटली में अब तक संक्रमण के 3,089 मामले दर्ज किए गए हैं। 

Shera Rajput