PM मोदी ने पिछले 5 सालों में विदेश यात्रा पर 446.52 करोड़ रूपये खर्च हुए : विदेश मंत्रालय

Summary :

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले पांच वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्रा पर 446.52 करोड़ रूपये खर्च हुए।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले पांच वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्रा पर 446.52 करोड़ रूपये खर्च हुए। 
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि इन खर्चो में चार्टर्ड फ्लाइट का खर्च शामिल है। 
निचले सदन में मंत्री की ओर से पेश ब्यौरे के अनुसार, वर्ष 2015-16 में प्रधानमंत्री की यात्रा पर 121.85 करोड़ रूपये और 2016-17 में 78.52 करोड़ रूपये खर्च हुए। 
विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2017-18 में इस बाबत 99.90 करोड रूपये और 2018-19 में 100.02 करोड़ रूपये खर्च हुए। 
इसमें कहा गया है कि वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर 46.23 करोड़ रूपये खर्च हुए। 

Shera Rajput