नेपाल में भूकंप के झटके, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई

Summary :

नेपाल के दोलखा जिले में बुधवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेपाल के दोलखा जिले में बुधवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि शाम सात बजकर 17 पर आए भूकंप का केंद्र दोलखा के सिगति क्षेत्र में था जो काठमांडू से सौ किलोमीटर पूर्व में स्थित है। 
काठमांडू के आसपास भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

Shera Rajput