कोरोना वायरस से अमेरिका के उपनगर सिएटल में 4 और लोगों की मौत हो गई है। इस तरह अब अमेरिका में कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 6 तक पहुंच गया है। और अब तक कुल 91 मामले सामने आए हैं।
न्यूयॉर्क से खबर आई कि मैनहट्टन में पहले मामले की रिपोर्ट की गई थी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी दवा कंपनियों को जल्द से इसका वैक्सीन बनाने के लिए दबाव बढ़ा दिया है। जबकि विशेषज्ञों ने साफ कह दिया है कि इसमें कम से कम 12 महीने लग जाएंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी प्रणालियों के माध्यम से देश में कम से कम 43 मामलों का पता लगाया गया है और परीक्षण किया गया है। इनमें 16 कन्फर्म मामले हैं और 27 संभावित पॉजिटिव मामले हैं, जिन्हें पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरीज ने टेस्ट में पॉजिटिव बताया है और सीडीसी के कन्फर्म टेस्ट में अभी लंबित हैं।
सीडीसी ने कहा कि नवीनतम गणना में 17 लोग शामिल हैं, जिनके दुनिया के अन्य हिस्सों में फैली बीमारी वाले क्षेत्रों में यात्रा से लौटने के बाद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है और 26 वे लोग हैं।जिन्होंने यात्रा नहीं की। एजेंसी के वेबसाइट अपडेट के मुताबिक, इसके अलावा 48 मामले इवैक्यूइस के हैं, जो विदेश विभाग के चार्टर्ड उड़ानों के माध्यम से देश लौटे थे।


Download Android App
Download iOS App



