अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2,502 लोगों की मौत हुई। इस संक्रमण से मरने वालो की संख्या बढ़कर 60 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 10 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ा के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 60 हजार को पार कर 60876 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 10 लाख का आंकड़ पार कर 1038451 हो गयी है।अमेरिका में एक लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। अमेरिका का न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के तीन लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 22 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।
न्यूजर्सी में अब तक कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि छह हजार से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। सीएसएसई के मुताबिक इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया ऐसे प्रांत हैं जहां अब तक कोविड-19 के 40 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



