दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 18.7 करोड़ हो गए है, जबकि कोरोना से मौतें 40.3 लाख से ज्यादा हो गई हैं। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण 3.46 अरब से ज्यादा हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं।
मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक कोरोना मामले, मौतों की संख्या और प्रशासित टीके की कुल संख्या क्रमश: 187,168,058, 4,036,857 और 3,461,552,559 है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,886,075 और 607,390 के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है।
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 30,874,376 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार कोरोना के 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे खराब देश ब्राजील (19,106,971), फ्रांस (5,875,979), रूस (5,738,000), तुर्की (5,465,094), यूके (5,173,167), अर्जेंटीना (4,662,937), कोलंबिया (4,490,272), इटली (4,272,163) , स्पेन (3,971,124), जर्मनी (3,744,285) और ईरान (3,394,279) हैं।
कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 534,233 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (408,764), मैक्सिको (234,969), पेरू (194,488), रूस (141,335), यूके (128,697), इटली (127,788), फ्रांस (111,543) और कोलंबिया (111,731)में कोरोना से मरने वालों की संख्या 100,000 से ज्यादा है।


Download Android App
Download iOS App



