कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख ने रविवार को चेताया कि निश्चित तौर पर कोविड महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है।
कोविड महामारी निश्चित तौर पर अभी समाप्त नहीं हुई है : WHO
उन्होंने सरकारों से कहा, ”हम अपने जोखिम पर हमारे बचाव नियमों में कमी करें।”
जिनेवा में संगठन की वार्षिक बैठक की शुरुआत करते हुए डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अदानोम घेब्रेयसस ने मौजूद अधिकारियों से कहा, ”नमूनों की जांच और अनुक्रमण में कमी का मतलब है कि हम वायरस की उपस्थिति को लेकर अपनी आंखें मूंद रहे हैं।”
उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कम आय वाले देशों के करीब एक अरब लोगों को अब भी कोविड-रोधी टीके की खुराक नहीं दी जा सकी है।
मौत के मामलों में भी आयी है कमी
वैश्विक हालात पर आधारित हालिया साप्ताहिक रिपोर्ट के मद्देनजर घेब्रेयसस ने कहा कि संक्रमण के नये मामलों में मार्च के बाद कई सप्ताह से कमी दर्ज किए जाने के बाद मामलों में स्थिरता देखी गई है जबकि मौत के मामलों में भी कमी आयी है।
उन्होंने कहा कि हालात में सुधार और दुनिया की 60 फीसदी आबादी का टीकाकरण होने के बावजूद जब तक महामारी हर जगह खत्म नहीं हो जाती, तब तक ये हर जगह खत्म नहीं होगी।


Download Android App
Download iOS App


