कर्नाटक उच्च न्यायालय परिसर के एक कार्यालय में दो महिलाओं को नमाज पढ़ते दिखाने का वीडियो अपलोड करने पर एक इंटरनेट चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
नफरत फैलने को लेकर किया गया मामला दर्ज
विधान सौधा पुलिस थाने में समवदा चैनल पर वीडियों के जरिए नफरत फैलने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। एक मिनट 48 सेंकेड के इस वीडियों को गत 14 मई को अपलोड किया गया था। जिसमे कन्नड में कैप्शन के साथ कर्नाटक उच्च न्यायालय में नमाज लिखा गया था।
शिकायतकर्ता एन जी पाटिल ने कहा कि न्यायालय के इजाजत के बिना परिसर घुसना और वीडियो बनाना प्रतिबंधित है तथा इस वीडियों के फुटेज में दो समुदायों के बीच नफरत की भावना है। उन्होंने कहा कि हम फिल्म बनाने तथा वीडियो अपलोड करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते है।


Download Android App
Download iOS App



