वैश्विक स्तर पर कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर कहर बनकर टूट रहा है। ऐसे में भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों में कोरोना टीकाकरण अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है। बावजूद इसके कई लोग कोरोना वैक्सीन लेने से डर रहे हैं। ऐसे में अमेरिका से ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के ओहियो में लोगों को वैक्सीन के लिए बीयर का ऑफर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं मिशिगन के मारिजुआना बनाने वाली कंपनी गांजा तक ऑफर रही है। ये तो सिर्फ एक दो शहरों के नाम है इनसे अलग कई और शहर है जहां ऐसे ही कई अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं।
अमेरिका में ही डोनट कंपनी क्रिप्सी क्रीम वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को डोनट भी दे रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग के कई वैक्सीन सेंटरों पर फ्री आइसक्रीम दी जा रही है। इसके अलावा कुछ जगहों पर लोकल प्रशासन वैक्सीन लगवाने आने वाले लोगों को फ्री राइड दे रही है।
वहीं अमेरिका में एक निजी कंपनी अपने कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के लिए छुट्टी भी दे रही हैं। गौरतलब है कि दुनिया में सबसे अधिक 31,000,053 मामलों और 560,084 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, 13,279,857 मामलों और 345,025 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।


Download Android App
Download iOS App



