प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के शासक शेख सबाह अल अहमद अल सबाह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि अरब जगत ने एक प्रिय नेता खो दिया जबकि भारत ने एक करीबी दोस्त और दुनिया ने एक महान राजनेता खो दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि शेख सबाह ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई और कुवैत में भारतीय समुदाय का हमेशा विशेष ध्यान रखा। प्रधानमंत्री ने कहा, कुवैत के अमीर शेख सबाह अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निधन पर मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं अल-सबाह परिवार और कुवैत के लोगों के साथ हैं।’’
शेख सबाह का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज, कुवैत और अरब जगत ने एक प्रिय नेता, भारत ने एक करीबी दोस्त और दुनिया ने एक महान राजनेता खो दिया है। उन्होंने हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई तथा कुवैत में भारतीय समुदाय का हमेशा विशेष ख्याल रखा।


Download Android App
Download iOS App



