चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से अबतक करीब 2440 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं कोरोना वायरस से 76,936 लोगों के संक्रमित होने का मामला भी सामने आया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 96 लोगों की मौत हुई है जबकि एक की मौत दूसरे प्रांत में हुई है।
उन्होंने बताया कि ताजा आंकड़े के अनुसार अबतक 22,888 लोगों को कोरोना वायरस से लड़कर स्वस्थ हो गए हैं। आयोग ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण 51,606 मरीजों को निमोनिया भी हो गया है जिसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल10,968 लोगों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 648 नए मामलों की पुष्टि हुयी है और करीब 97 लोगों की मौत हुयी है।
मन की बात में बोले PM मोदी- देश की बेटियां नकारात्मक बंधनों को तोड़ बढ़ रही हैं आगे
बता दें कि कोरोना वायरस का पहला मामला चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में पिछले वर्ष दिसंबर के आखिर में सामने आया था। वहां से शुरू यह वायरस अब तक देश के 31 प्रांतों में फैल चूका है। चीन में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 2346 हो गयी है जबकि अबतक कुल 76,288 मरीजों में इस वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है।


Download Android App
Download iOS App


