सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच सशस्त्र संघर्ष में मरने वालों की संख्या बढ़कर 822

Summary :

सूडानी डॉक्टर्स यूनियन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गैर सरकारी संगठन ‘डॉक्टर्स यूनियन’ ने एक बयान में कहा, ‘संघर्ष की शुरुआत के बाद से मरने वाले नागरिकों की संख्या 822 हो गयी है, जबकि 3,215 लोग घायल हुए हैं।

सूडानी डॉक्टर्स यूनियन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गैर सरकारी संगठन ‘डॉक्टर्स यूनियन’ ने एक बयान में कहा, ‘संघर्ष की शुरुआत के बाद से मरने वाले नागरिकों की संख्या 822 हो गयी है, जबकि 3,215 लोग घायल हुए हैं।’ यूनियन ने बताया कि सबसे अधिक लोग राष्ट्रीय राजधानी खार्तूम, उत्तरी कोर्डोफन राज्य की राजधानी अल-ओबेद और पश्चिम दारफुर की राजधानी जिनीना में हताहत हुए हैं।
आरएसएफ के बयान को बताया निराधार 
चश्मदीदों ने बताया कि मंगलवार को सूडानी सेना और आरएसएफ लड़कों की इकाइयों के बीच खार्तूम के दक्षिण में जबरा इलाके और राजधानी के पूर्व में अर्कावीत, अल-ममौरा और अल-जेरैफ के इलाकों में संघर्ष हुआ। आरएसएफ ने मंगलवार को वीडियो क्लिप जारी कर कहा कि उसने बहरी शहर में सूडानी सेना के प्रमुख शिविर अल-काद्रो शिविर पर कब्जा कर लिया है। वहीं सूडानी सेना ने आरएसएफ के बयान को निराधार बताया है।
आरएसएफ के बीच घातक सशस्त्र संघर्ष
सेना ने अपने फेसबुक पेज पर कहा, ‘हमारे बलों ने अल-काद्रो शिविर पर नियंत्रण करने के लिए आरएसएफ के हमले के प्रयास को विफल कर दिया है और दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया है।’ उल्लेखनीय है कि सूडान में 15 अप्रैल से खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच घातक सशस्त्र संघर्ष चल रहा है।

Desk Team