बीते दिन पूर्व पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में एक निजी बैंक की इमारत में हुए शक्तिशाली विस्फोट में रविवार को एक अन्य घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। कराची पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट शनिवार को सीवेज नाले से होकर जा रही एक गैस पाइपलाइन में हुआ, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए, जबकि नाले के ऊपर बनी इमारत को भारी नुकसान पहुंचा।
प्रवक्ता ने कहा कि इस बात का कोई सुराग नहीं मिला है कि विस्फोट आतंकवादी घटना हो सकती है। ‘जियो न्यूज’ ने खबर दी कि कराची के शेरशाह धमाके में घायल हुए व्यक्ति की रविवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। मृतकों में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सदस्य आलमगीर खान के पिता भी शामिल हैं।
लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक ट्वीट में कहा: मेरी हार्दिक प्रार्थना और कराची के शेरशाह पराचा चौक में हुए दोहरे विस्फोटों के मृतकों-घायलों के सभी परिवारों के लिए मेरी संवेदना है। विस्फोट में हमारे एमएनए आलमगीर खान के पिता के मारे जाने की खबर सुनकर मुझे विशेष रूप से दुख हुआ। अल्लाह उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कराची के आयुक्त को घटना की जांच करने और इसके निष्कर्षों पर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “पुलिस अधिकारियों को जांच में शामिल किया जाए, ताकि विस्फोट के सभी पहलुओं की जांच हो सके।” यह विस्फोट अफगानिस्तान में स्थिति से निपटने के लिए पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्री के 17वें विशेष सत्र की मेजबानी करने से एक दिन पहले हुआ


Download Android App
Download iOS App



