श्रीलंका में सिलसिलेवार धमाकों में मरने वालों की संख्या 359 हुई

Summary :

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन विभिन्न जगहों पर हुए विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है, जिसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन विभिन्न जगहों पर हुए विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है, जिसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता रुवान गुनसेकरा ने कहा कि अब तक 58 संदिग्धों को देश के विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है।

आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने मंगलवार को हमलों की जिम्मेदारी ली थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुनसेकरा के हवाले से बताया कि बुधवार तड़के कम से कम 18 और संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया।

Sri Lanka blast

श्रीलंका में आत्मघाती बम हमलावर का VIDEO आया सामने !

उन्होंने कहा कि वारकापोला में एक घर से पुलिस ने चार वॉकी-टॉकी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है जो यहां से लगभग 56 किलोमीटर दूर है। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मारे गए लोगों में कम से कम 34 विदेशी नागरिक हैं।

Desk Team