कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सभी देश अपने-अपने यात्री नियमों में बदलाव कर रहे हैं, इसी कड़ी में व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी सरकार ने अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं किया है कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को पूरी तरह से टीकाकरण की जरूरत है या नहीं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने एक दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि निश्चित रूप से इस पर गहन विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी नीति प्रक्रिया की समीक्षा हो रही है, इसलिए मैं खुद से आगे नहीं बढ़ूंगी।
साकी ने कहा, जबकि अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है कि इंट्राएजेंसी समूह इसे कैसे देख रहे हैं। डेल्टा वैरिएंट के बढ़ने के कारण हम अभी उस बिंदु पर नहीं हैं लेकिन हम उस पल को कभी भी लागू करने करने के लिए एक प्रक्रिया रखना चाहते हैं। व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया समन्वयक जेफ जेंट्स ने भी गुरुवार को कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को फिर से खोलने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जिसका मतलब है कि अन्य विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
कई मीडिया आउटलेट्स ने बुधवार को बताया कि बाइडन प्रशासन विदेशी आगंतुकों को कोविड-19 टीकाकरण की आवश्यकता के लिए एक योजना विकसित कर रहा है। कोविड -19 महामारी अपने डेल्टा वैरिएंट के साथ अमेरिका में खतरनाक वापसी कर रही है, जो जुलाई के अंतिम दो हफ्तों के दौरान देश में सभी नए कोविड -19 मामलों का अनुमानित 93.4 प्रतिशत है। ये आंकड़े बुधवार को अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने जारी किए।


Download Android App
Download iOS App



