केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर लगभग 8 महीनों से किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। इस समय संसद में मानसून सत्र जारी है, और किसानों का आंदोलन संसद के बाहर आ पहुंचा है। 22 जुलाई से किसानों का संसद प्रदर्शन जारी है। किसान आंदोलन को कांग्रेस शुरुआत से ही समर्थन दे रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ आज आज जंतर-मंतर जाएंगे।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि हमारे किसान भाई जंतर-मंतर पर बैठे हैं और अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। हम सभी नेता(विपक्षी नेता) उनकी तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग का समर्थन करने के लिए वहां जाएंगे, राहुल गांधी भी किसानों से मिलने जाएंगे।
संसद के बाहर हरसिमरत कौर और रवनीत बिट्टू के बीच जुबानी जंग, कृषि कानूनों को लेकर एक दूसरे पर बरसे
पेगासस जासूसी के आरोपों, कृषि कानूनों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच संसद के उच्च सदन ने गुरुवार को तीन विधेयक पारित किए। हंगामे के बीच सरकार संक्षिप्त स्थगन के बीच तीन विधेयकों को पारित करने में सफल रही।
इनमें संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग विधेयक और आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, 2021 शामिल रहे। विरोध के बीच विपक्षी सांसदों ने बिलों पर बात की, लेकिन जासूसी, कृषि कानून और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे उठाते रहे। हालांकि सभापीठ ने नियमों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी कि केवल उस विषय के मुद्दे पर बात की जानी चाहिए जिसका विपक्षी सदस्यों ने विरोध किया है।


Download Android App
Download iOS App



