देश की कंपनियों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी तरीकों का इस्तेमाल करने का पूरा समर्थन : चीन

Summary :

बीजिंग, 22 जुलाई (आईएएनएस)। 20 जुलाई को, यूरोपीय आयोग ने यूरोपीय संघ के डिजिटल सर्विसेज एक्ट के तहत चीनी कंपनी अलीएक्सप्रेस पर 55 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाने की घोषणा की। इस पर चीनी पक्ष की क्या टिप्पणी है? मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने संबंधित स्थिति पर ध्यान दिया और इस पर अपनी तीव्र असंतोष और गंभीर चिंता व्यक्त की है। चीन, प्लेटफॉर्म रेगुलेशन के बहाने यूरोपीय संघ द्वारा डिजिटल बाधाएं खड़ी करने और यूरोप में चीनी ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान्य कामकाज को रोकने या दबाने के लिए भेदभावपूर्ण…

बीजिंग, 22 जुलाई (आईएएनएस)। 20 जुलाई को, यूरोपीय आयोग ने यूरोपीय संघ के डिजिटल सर्विसेज एक्ट के तहत चीनी कंपनी अलीएक्सप्रेस पर 55 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाने की घोषणा की। इस पर चीनी पक्ष की क्या टिप्पणी है?

मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने संबंधित स्थिति पर ध्यान दिया और इस पर अपनी तीव्र असंतोष और गंभीर चिंता व्यक्त की है। चीन, प्लेटफॉर्म रेगुलेशन के बहाने यूरोपीय संघ द्वारा डिजिटल बाधाएं खड़ी करने और यूरोप में चीनी ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान्य कामकाज को रोकने या दबाने के लिए भेदभावपूर्ण उपाय अपनाने का कड़ा विरोध करता है।

उन्होंने और कहा कि चीन यूरोपीय पक्ष से आग्रह करता है कि वह कानूनी प्रावधानों की अस्पष्टता का फ़ायदा उठाकर अपनी विवेकाधीन शक्तियों का दुरुपयोग करना बंद करे और चीनी कंपनियों के साथ निष्पक्ष और समान व्यवहार करे।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चीन अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कानूनी तरीकों का इस्तेमाल करने वाली चीनी कंपनियों का मजबूती से समर्थन करेगा और चीनी कंपनियों के हितों की मजबूती से रक्षा करने के लिए कड़े कदम उठाएगा।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.