कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहे अमेरिका में संक्रमण के मामले शुक्रवार को 7,00,000 का आंकड़ा पार कर गए है जबकि 35,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बाल्टीमोर स्थित जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी है।इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस को रोकने के मकसद से घरों में रहने के आदेश के खिलाफ प्रदर्शनों को बढ़ावा देते हुए अपने समर्थकों से तीन राज्यों को डेमोक्रेटिक गवर्नरों से ‘‘मुक्त’’ (लिबरेट) कराने का अनुरोध किया। रिपब्लिकन के नेतृत्व वाले कम से कम दो राज्यों ने पाबंदियों में ढील देने के लिए कदम उठाए हैं।
कोरोना वायरस : देश में संक्रमितों की संख्या 14,000 के पार, अब तक 480 लोगों ने गवाई जान
अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने की रूपरेखा पेश करने के एक दिन बाद ट्रम्प ने ‘लिबरेट’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया। इस शब्द का इस्तेमाल उनके समर्थकों ने उन आदेशों को हटाने की मांग के लिए किया था जिसने लाखों अमेरिकियों को घरों तक सीमित कर दिया है।
उन्होंने संघीय सरकार के कामकाज की आलोचना करने के लिए न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुमो पर बरसते हुए ट्वीट किया, ‘‘लिबरेट मिनेसोटा, लिबरेट मिशिगन, लिबरेट वर्जीनिया।’’ उन्होंने शुक्रवार को कहा कि कुमो को काम करने में ज्यादा वक्त बिताना चाहिए और शिकायत करने में कम।


Download Android App
Download iOS App



