अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रतिनिधि सभा की प्रमुख नैन्सी पेलोसी पर आरोप लगाया है कि वह महाभियोग के लिए उन पर लगाए गए आरोपों को सीनेट को भेजने में देरी कर रही हैं, जिससे रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाले सदन में इसकी सुनवाई में देरी होने की आशंका है।
‘टर्निंग प्वाइंट यूएसए’ द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा, ‘‘ यह उचित नहीं है। वे संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं।’’ पेलोसी ने अभी तक महाभियोग के आरोपों संबंधी जानकारी सीनेट को नहीं भेजी है। इसका मकसद यह हो सकता है कि सीनेट में डेमोक्रेट्स को अपना पक्ष मजबूत करने का समय मिल सके।
डोनाल्ड ट्रंप महाभियोग का सामना करने वाले अमेरिका के इतिहास में तीसरे राष्ट्रपति हैं। गौरतलब है कि डेमोक्रेट्स ने ट्रम्प पर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उनके संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ जांच कराने के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाकर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



