अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्हें उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन का एक ‘खूबसूरत पत्र’ मिला है। किम पर विश्वास कायम रखने का संकेत देते हुए ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि उत्तर कोरियाई नेता “अपनी बात पर कायम रहे। यह मेरे लिए अहम है।” हालांकि ट्रंप ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि पत्र में क्या लिखा था।
उन्होंने पहले के पत्रों को “खूबसूरत” बताया और कहा कि उन्हें और उत्तर कोरियाई नेता को एक-दूसरे से “प्यार हो गया है।” हनोई में फरवरी में हुई शिखर वार्ता असफल रहने की तमाम अटकलों के बावजूद ट्रम्प ने कहा कि वह तीसरी बैठक को तैयार हैं।
शी जिनपिंग जी-20 में शामिल नहीं हुए तो चीन पर और शुल्क लगा देंगे ट्रंप
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा हो सकता है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भी नई शिखर वार्ता का समर्थन किया। बोल्टन ने मंगलवार को ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ से कहा, “हम तैयार हैं जब भी वे चाहें।”


Download Android App
Download iOS App



