अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने कार्बन उत्सर्जन को सीमित करने और कम प्रदूषण फैलाने वाले ऊर्जा स्रोतों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए लाई गई पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा की ‘स्वच्छ ऊर्जा योजना’ को रद्द कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, इनवायरमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रमुख एंड्र्यू व्हीलर द्वारा बुधवार को घोषित ‘एक्सेसिबल क्लीन एनर्जी’ नामक नए निर्देशों में राज्यों को पॉवर प्लांट उत्सर्जन मानकों के लिए अपनी निजी योजनाएं विकसित करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन इसमें प्रांतों के लिए कटौती के लक्ष्यों की बात नहीं की गई है।
नए नियम के अनुसार, पॉवर प्लांट उत्सर्जन कम करने के लिए योजना विकसित करने के लिए राज्यों को तीन साल का समय दिया जाएगा और ईपीए को 12 महीनों में उन योजनाओं की समीक्षा करनी होगी, जिसके बाद उन्हें वह योजना को या तो मंजूर करना होगा या उसे खारिज करना होगा।


Download Android App
Download iOS App



