अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर सत्ता के कथित दुरुपयोग मामले में महाभियोग की जांच के बीच राष्ट्रपति ने अपने समर्थकों से कहा, “हमारा देश दांव पर है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।” ट्रम्प ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर डेमोक्रेटिक सांसदों पर जांच का आक्रामक तरीका अपनाने का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि डेमोक्रेट सांसदों ने ट्रम्प पर 2020 राष्ट्रपति चुनाव के उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में से एक जो बिडेन का नुकसान पहुंचाने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति से हाथ मिलाने का आरोप लगाया है। ट्रम्प ने कहा, “डेमोक्रेट से अमेरिकियों के अधिकारों को खतरा है। वे आपके अधिकार छीनना चाहते हैं, वे आपकी स्वास्थ्य सेवाएं छीनना चाहते हैं, वे आपका मताधिकार, आपकी आजादी छीनना चाहते हैं।”
ट्रम्प ने कहा, “हमारा देश इस तरह दांव पर है, जैसे पहले कभी नहीं था। ये सब बेहद आसान है। वे मुझे रोकना चाहते हैं क्योंकि मैं आपके लिए लड़ रहा हूं…। लेकिन मैं यह कभी नहीं होने दूंगा।” इसके बाद एक अन्य ट्वीट में ट्रम्प ने उनके खिलाफ महाभियोग की जांच को फिर साजिश करार दिया।
Modi का अमेरिका दौरा काफी सफल, किया शानदार प्रदर्शन : विश्लेषक
उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक सांसद एडम शिफ ने उन्हें बदनाम और अपमानित किया है और उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए। एडम शिफ अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ जारी महाभियोग जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। गौरतलब है कि 25 जुलाई को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ट्रम्प की बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था और इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई भी शुरू की गई।


Download Android App
Download iOS App



