डोनाल्ड ट्रम्प ने मास्क नहीं पहनकर व्हाइट हाउस में गलत उदाहरण पेश किया

Summary :

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की सीनेटर सुसन कॉलिन्स ने कहा कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद व्हाइट हाउस में मास्क पहने बिना सामने आकर गलत उदाहरण पेश किया।

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की सीनेटर सुसन कॉलिन्स ने कहा कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद व्हाइट हाउस में मास्क पहने बिना सामने आकर गलत उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इतनी जल्दी अस्पताल से छुट्टी दिए जाने पर वह ‘‘हैरान’’ हैं। 
उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में मास्क लगाए बिना लोगों के सामने आकर गलत उदाहरण पेश किया गया है। कॉलिन्स ने मंगलवार को कहा, ‘‘जब मैंने ट्रम्प और उनके समीप रहने वाले लोगों के संक्रमित पाए जाने के बावजूद राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस के छज्जे में बिना मास्क के देखा,तो मुझे लगा कि उन्होंने गलत संदेश दिया।’’ कॉलिन्स ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा उदाहरण है।’’ 
ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प समेत व्हाइट हाउस के कई कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। कॉलिन्स कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर पहले भी ट्रम्प की आलोचना करती रही हैं। 

अटल टनल : राहुल का मोदी सरकार पर वार -PM जी, अकेले टनल में हाथ हिलाना छोड़ो, अपनी चुप्पी तोड़ो

Desk Team