व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिसंबर में इंग्लैंड की राजधानी लंदन में होने वाली उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) नेताओं की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब गुट के भविष्य और एकता पर सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, ट्रंप दो से चार दिसंबर तक होने वाली बैठक का उपयोग सहयोग के जिम्मेदारी बंटवारे की प्रक्रिया की समीक्षा के साथ-साथ अपने समकक्षों से विशेषकर साइबरस्पेस, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेलीकम्यूनिकेशंस और एंटी-टेरेरिज्म (आतंकवाद रोधी) के क्षेत्रों में तत्परता बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
यह दौरा नाटो देशों के बीच का तनाव और ज्यादा जगजाहिर होने के बीच हो रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा जिम्मेदारी बांटने (बर्डन-शेयरिंग) का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस मुद्दे ने अमेरिका और यूरोपीय सदस्यों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने दो प्रतिशत के जीडीपी का लक्ष्य पूरा करने के लिए यूरोप से बार-बार रक्षा पर व्यय बढ़ाने के लिए कहा है, वहीं यूरोप अपने प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता पर सवाल उठा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



