अरब सागर में Drone ने व्यापारिक जहाज को टक्कर मारी, सभी सदस्य सुरक्षित

Summary :

भारत के तट से दूर अरब सागर में एमवी केम प्लूटो नाम के एक व्यापारिक जहाज पर एक ड्रोन ने हमला कर दिया, जिससे जहाज के भीतर विस्फोट हो गया और आग लग गई। यूनाइटेड किंगडम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) के अधिकारियों के अनुसार, गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में वेरावल से लगभग 370 किमी दूर एक जहाज पर मानव रहित हवाई वाहन के हमले के कारण विस्फोट हुआ और आग लग गई। जानकारी के अनुसार, जहाज पर लगी आग बुझ गई है और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। यूकेएमटीओ ने आगे कहा कि अधिकारी घटना की जांच कर…

भारत के तट से दूर अरब सागर में एमवी केम प्लूटो नाम के एक व्यापारिक जहाज पर एक ड्रोन ने हमला कर दिया, जिससे जहाज के भीतर विस्फोट हो गया और आग लग गई।
यूनाइटेड किंगडम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) के अधिकारियों के अनुसार, गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में वेरावल से लगभग 370 किमी दूर एक जहाज पर मानव रहित हवाई वाहन के हमले के कारण विस्फोट हुआ और आग लग गई।
जानकारी के अनुसार, जहाज पर लगी आग बुझ गई है और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। यूकेएमटीओ ने आगे कहा कि अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
जहाजों को सावधानी से पारगमन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना यूकेएमटीओ को देने की सलाह दी गई है।

Shera Rajput