अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। इससे पहले ट्रंप ने 2017 से 2021 के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति रहे थे। शपथ लेने के साथ ही ट्रंप ने अपने पहले भाषण में कई बड़े ऐलान किए है। इसमें सबसे बड़ा फैसला मेक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी लगाने वाला है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को अपने पहले ही भाषण में दो टुक सुना दिया। उन्होंने कहा, हमने गलती कर दी कि हमने पनामा नहर पनामा देश के हाथ में सौंप दी है, क्योंकि इसे चीन ने कब्जा कर रखा है। इसे हम वापस लेंगे।
#WATCH वाशिंगटन डीसी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “अमेरिका जल्द ही पहले से कहीं अधिक महान, मजबूत और कहीं अधिक असाधारण बनेगा। मैं राष्ट्रपति पद पर इस विश्वास और आशा के साथ लौट रहा हूँ कि हम राष्ट्रीय सफलता के एक रोमांचक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं। देश में बदलाव की… pic.twitter.com/0IMzWHdyVn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2025
अमेरिका में ड्रग तस्कर पर नकेल
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में ड्रग तस्करों को आतंकी घोषित कर देंगे। ट्रंप ने कहा, अमेरिका में थर्ड जेंडर नहीं होगा। अमेरिका में सबको बोलने की आजादी होगी। दूसरे देशों पर टैक्स और टैरिफ बढ़ाएंगे। दूसरे देशों के जंग में अमेरिकी सेनाएं नहीं जाएंगी।
ट्रंप ने शपथ लेते ही किए कई बड़े फैसले
अमेरिका की दक्षिणा सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की। इस सीमा पर अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए सेना की तैनाती की जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने रिमेन इन मेक्सिको पॉलिसी को लागू करने का भी ऐलान शपथ के तुरंत बाद किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से पकड़ो और छोड़ो प्रथा की समाप्ति की घोषणा की है। ट्रंप ने शपथ के तुरंत बाद विदेशी गिरोहों के खात्मे के लिए विदेशी शत्रु अधिनियम 1978 लागू करने का एलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे बड़ा फैसला लेते हुए थर्ड जेंडर को समाप्त कर दिया है। अमेरिका में अब केवल दो जेंडर होंगे।कोविड मेनडेट उल्लंघन की वजह से जिन भी लोगों की नौकरी गई है उसको बहाल किया जाएगा। उन कर्मचारियों को मुआवजा भी दिया जाएगा।
#WATCH वाशिंगटन डीसी | शपथ लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “…अमेरिका का स्वर्ण युग अभी शुरू हो रहा है।”
(सोर्स – यूएस नेटवर्क पूल वाया रॉयटर्स) pic.twitter.com/ohUFThy48x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2025


Download Android App
Download iOS App



