दूसरी चीन-कनाडा आर्थिक और वित्तीय रणनीतिक वार्ता आयोजित

Summary :

बीजिंग, 10 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग और कनाडा के वित्त मंत्री फ्रैंकोस-फिलिप चैंपेंग तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मनिंदर सिद्धू ने 9 नवंबर को वैंकूवर में दूसरे चीन-कनाडा आर्थिक और वित्तीय रणनीतिक वार्तालाप की सह-अध्यक्षता की। हे लीफिंग ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक नेतृत्व में चीन-कनाडा संबंध में मोड़ आया है और द्विपक्षीय आवाजाही फिर पटरी पर लौटी। यह वार्तालाप दोनों देशों के नेताओं की अहम सहमति को लागू करने का ठोस कदम है। चीन कनाडा के साथ समान कोशिश कर पास्परिक सम्मान, समानता तथा आपसी लाभ, मतभेदों को किनारे रखकर समानताओं की खोज के…

बीजिंग, 10 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग और कनाडा के वित्त मंत्री फ्रैंकोस-फिलिप चैंपेंग तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मनिंदर सिद्धू ने 9 नवंबर को वैंकूवर में दूसरे चीन-कनाडा आर्थिक और वित्तीय रणनीतिक वार्तालाप की सह-अध्यक्षता की।

हे लीफिंग ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक नेतृत्व में चीन-कनाडा संबंध में मोड़ आया है और द्विपक्षीय आवाजाही फिर पटरी पर लौटी। यह वार्तालाप दोनों देशों के नेताओं की अहम सहमति को लागू करने का ठोस कदम है। चीन कनाडा के साथ समान कोशिश कर पास्परिक सम्मान, समानता तथा आपसी लाभ, मतभेदों को किनारे रखकर समानताओं की खोज के सिद्धांतों का पालन कर अर्थव्यवस्था, व्यापार, वित्त और निवेश आदि क्षेत्रों का सहयोग गहराने, चीन-कनाडा आर्थिक संबंध के स्थिर व स्वस्थ विकास को बढ़ाने और नई किस्म वाली चीन-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के निर्माण में शक्ति डालने को तैयार है।

चैंपेंग ने कहा कि कनाडा चीन के साथ संबंध बड़ा महत्व देता है और चीन के साथ दोनों देशों के नेताओं की सहमति लागू कर नीतिगत संवाद मजबूत करेगा और आर्थिक व वित्तीय सहयोग गहराएगा। जबकि सिद्धू ने चीन के साथ आर्थिक व व्यापारिक क्षेत्रों का व्यावहारिक सहयोग विस्तृत करने की उम्मीद जताई।

वार्तालाप के दौरान दोनों पक्षों ने पारस्परिक लाभ और साझी जीत की सिलसिलेवार उपलब्धियां और सहमतियां संपन्न कीं। हे लीफंग, चैंपेग और सिद्धू ने चीन-कनाडा व्यापार गोलमेज बैठक में भी भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.