Nepal Earthquake : पूर्वी नेपाल में छह की तीव्रता का भूकंप का झटका

Summary :

पूर्वी नेपाल के खोतंग जिले में रविवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता छह मापी गई। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि इससे किसी तरह की क्षति या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

पूर्वी नेपाल के खोतंग जिले में रविवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता छह मापी गई। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि इससे किसी तरह की क्षति या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
‘नेशनल सीस्मोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ ने बताया कि सुबह आठ बजकर 13 मिनट पर आये भूकंप का केंद्र काठमांडू से 450 किलोमीटर पूर्व में मार्टिनबिर्ता में था।
भूकंप का झटका काठमांडू घाटी के साथ-साथ पूर्वी नेपाल के अन्य जिलों मोरंग, झापा, सुनसारी, सप्तरी और तपलेजंग में भी महसूस किया गया।

Shera Rajput