अल्बानिया में शनिवार को आये भूकंप के जोरदार झटके के बाद फिर से आये दो झटकों के कारण घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 68 हो गई। रक्षा मंत्री ओल्टा शाका ने यह जानकारी दी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई।
राजधानी तिराना के पास बंदरगाह शहर डुरेस से चार मील उत्तर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये जिसके बाद आए दो और झटकों से इलाके में हड़कंप मच गया। इससे पहले की रिपोर्ट में भूकंप के कारण घायलों की संख्या 52 बतायी गयी थी।
ह्यूस्टन में PM मोदी ने ऊर्जा कंपनियों के 17 सीईओ से की वार्ता, अमेरिका से LNG पर करार
शाका ने कहा कि पिछले 30 वर्षों के दौरान आये भूकंप के झटकों में सबसे शक्तिशाली था। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 68 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के कारण 46 इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओगर्टा मनस्तिरलिउ ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए राजधानी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। भूकंप के कारण हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



