दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए पूरी दुनिया अलग-अलग उपाय करने में लगी है जैसे की देश में लॉकडाउन लगाना, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाना आदि। इसी क्रम में मिस्र की सरकार ने देश में शनिवार से आम जनता के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
सरकार ने सार्वजनिक स्थलों, निजी वाहनों और सरकारी कार्यालयों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। आंशिक रूप से किए गए लॉकडाउन में ईद की एक सप्ताह चली छुट्टी के बाद ढील दी जा रही है। प्रधानमंत्री मुस्तफा मडबौली ने कहा कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगले दो सप्ताह तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। मिस्र में अब तक कोरोना वायरस से 22,082 लोग संक्रमित हो चुके हैं और महामारी से 879 मौतें हो चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App

