लॉकडाउन : प्रतिपक्ष उपनेता राठौड़ समेत कई लोगों के खिलाफ नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज

Summary :

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता एसएचओ आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर थाने में पहुंचे थे।

राजस्थान के बहुजन समाज पार्टी से पूर्व विधायक मनोज नयांगली और राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में लगभग 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
राजगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) विष्णु दत्त द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के बाद ये लोग वहां थाने में इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने शनिवार को बताया, “बंद व सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने का एक मामला 24 मई को दर्ज हुआ। इसे जांच के लिए सीआईडी सीबी के पास भेजा गया है।”
प्राथमिकी राठौड़ सहित कुछ नेताओं व 150-200 अन्य लोगों के खिलाफ है। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता एसएचओ आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर थाने में पहुंचे थे।

Desk Team