कुछ दिन पहले ट्विटर का लोगो चर्चा का विषय बन गया था। क्योंकी एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो चेंज कर दिया था। एलन मस्क को शायद डॉग से बहुत प्यार है।
इसलिए उन्होंने डॉग का लोगों लगा दिया। लेकिन अब फिर से मस्क ने छोटी चिड़िया का लोगो लगा दिया है।अब सवाल ये है कि एलन मस्क ने लोगो को क्यों बदला थ। इसकाी वजह मस्क की सनक को ही बताया गया है। बता दें अब फिर से ट्विटर के लोगो की चर्चा शुरू हो चुकी है। क्योंकि अब छोटी चिड़िया वापस आ गई है। अब ट्विटर वास्तव में ट्विटर की तरह नजर आ रहा है।
तीन दिन पहले बदला था ट्विटर का लोगो
करीब 3 दिन पहले, मस्क ने ट्विटर लोगो को डॉगकोइन लोगो में बदलकर सभी को हैरान कर दिया था। लोगों को लगा था कि डॉगकोइन लोगो कुछ घंटों के लिए रहेगा और बाद में हट जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद लगने लगा कि शायद अब डॉगकोइन लोगो ही ट्विटर की पहचान होगा। लोगो लगभग 3 दिनों तक रहा। हालांकि डॉगकोइन लोगो केवल वेब वर्जन में दिखाई दे रहा था। लेकिन मस्क ने फिर से लोगो को बदल दिया है।
लोगो बदलने का उड़ाया था मजाक
ट्विटर बर्ड लोगो को डॉगकॉइन में बदलने के बाद मस्क ने इसका मजाक भी उड़ाया था। मस्क ने एक पुराना स्क्रीनशॉट शेयर किया था। जिसमें एक यूजर ने उनसे मजाक में कहा कि मस्क को ट्विटर खरीदना चाहिए और लोगो को डोगे में बदलना चाहिए। स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने कहा “वादे के अनुसार” उन्होंने कंपनी का लोगो बदल दिया है। तो इस तरह से मस्क जबसे ट्विटर के मालिक बने है तबसे वो अपनी मनमानी कर रह है इसलिए कई यूजर्स ट्विटर से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके है।
एलन मस्क ने फिर बदला लोगो , वापस आ गई ट्विटर की चिड़िया
Summary :
कुछ दिन पहले ट्विटर का लोगो चर्चा का विषय बन गया था। क्योंकी एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो चेंज कर दिया था। एलन मस्क ने को शायद डॉग से बहुत प्यार है। इसलिए उन्होंने डॉग का लोगों लगा दिया। लेकिन अब फिर से मस्क ने छोटी चिड़िया का लोगो लगा दिया है।अब सवाल ये है कि एलन मस्क ने लोगो को क्यों बदला थ।


Download Android App
Download iOS App



