YouTuber मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, SC से नहीं मिली राहत, मामले में 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

Summary :

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।जहां एक तरफ तमिलनाडु में मनीष कश्यप पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत केस दर्ज किया गया है,वहीं गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई कश्यप की याचिका पर अब 10 अप्रैल को सुनवाई की जाएगी।

मनीष कश्यप को फिलहाल राहत नहीं, अब 10 अप्रैल को होगी सुप्रीम कोर्ट में  सुनवाई, NSA के बाद और बढ़ी मुश्किलें - Manish kashyap tamilnadu fake video  case hearing will be held
दरअसल, मनीष कश्यप को तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले के फर्जी वीडियो का प्रसार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने पेश किया गया। 
Bihar News Supreme Court Will Hear The Petition Of Youtuber Manish Kashyap  On 10 April | Manish Kashyap News: यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें,  सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब
बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े, अधिवक्ता अमित आनंद तिवारी के साथ तमिलनाडु राज्य की तरफ से न्यायालय में उपस्थित हुए। याचिकाकर्ता के वकील ने कुछ अंतरिम राहत के लिए अदालत से आग्रह किया, तो हेगड़े ने कहा कि कश्यप न्यायिक आदेश से हिरासत में हैं और यह अवैध हिरासत का मामला नहीं है। पीठ ने कहा अगर वह हिरासत में है तो हम अंतरिम राहत कैसे दे सकते हैं।पीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई 10 अप्रैल को होगी। 

Desk Team