भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का सुसाइड केस में वाराणसी पुलिस और गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी भोजपुरी सिंगर-प्रोड्यूसर समर सिंह को गुरुवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उन्हें आज गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया था जहां वाराणसी पुलिस को आरोपी की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है।

वही एक बातचीत के दौरान मधु दूबे ने समर सिंह की गिरफ्तारी पर खुशी जताते हुए आरोपी के लिए फांसी की मांग की है और अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। वही आकांक्षा की माँ ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है जिसमे गुहार लगाते हुए उन्होंने कहा कि उसकी दुनिया भी ऐसे ही छीननी चाहिए जैसे मेरी छीनी है।

जिसके बाद आकांक्षा की मां ने इस बात का खुलासा किया कि आरोपी समर सिंह ने कई बार उनकी बेटी आकांक्षा पर हाथ उठाया है वही एक्ट्रेस की माँ ने कहा उनकी बेटी ने उन्हें बताया था जब वो काम के लिए पैसे मांगती थी तो समर उसको मारा करते थे जिसके बाद आकांक्षा की माँ ने समर की इस हरकत पर उसे फ़ोन करके खरी कोठी सुनाई थी।

वही एक्ट्रेस की माँ ने समर को डांट लगाते हुए कहा था कि अगर मेरी बेटी को कुछ हुआ तो मैं तुम्हे छोड़ूंगी नहीं उस वक्त वह सब चुपचाप सुनता रहा। मधु दूबे ने आगे कहा था कि अगर वे समर के खिलाफ पुलिस में जाएंगी तो उनका भी करियर खराब होगा और उसकी भी पूरी लाइफ बर्बाद हो जाएगी इसीलिए आकांक्षा ने समर के खिलाफ पहले शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

आकांक्षा का कहना है कि अपनी बेटी के लिए अगर वो उस वक़्त एक्शन ले लेती तो आज उन्हें ये दिन नहीं देखना पड़ता। आकांक्षा की मां ने समर पर आरोप लगाते हुए कहा, कि वो हर वक़्त उनकी बेटी पर निगरानी रखता था और हर बात को लेकर वो उससे काफी पूछताछ करता था। वही समर के भाई संजय ने भी आकांक्षा को जान से मरने की धमकी दी थी।


Download Android App
Download iOS App



