एलन मस्क ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- टेस्ला की जल्द होगी भारत में एंट्री

Summary :

टेस्ला के मलिक एलन मस्क ने कहा मैं अगले साल भारत आने की योजना बना रहा हूं। मुझे विश्वास है कि टेस्ला भारत में होगी और हम मानवीय रूप से जल्द से जल्द ऐसा करेंगे।

टेस्ला के मलिक एलन मस्क ने कहा मैं अगले साल भारत आने की योजना बना रहा हूं। मुझे विश्वास है कि टेस्ला भारत में होगी और हम मानवीय रूप से जल्द से जल्द ऐसा करेंगे। मस्क ने कहा, मैं पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम भविष्य में कुछ घोषणा करने में सक्षम होंगे।
पीएम मोदी ने मस्क से कई मुद्दे पर की बातचीत
पीएम मोदी ने मस्क के साथ अपनी मुलाकात के बाद ट्वीट किया, आज एलन मस्क आपसे शानदार मुलाकात हुई, हमने ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिकता तक के मुद्दों पर बहुआयामी बातचीत की। मस्क ने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें भारत आने का न्यौता दिया है और वह अगले साल भारत आने की योजना बना रहे हैं।
मस्क ने की प्रधानमंत्री  मोदी की तारीफ
खुद को पीएम मोदी का प्रशंसक बताते हुए मस्क ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने कई साल पहले कैलिफोर्निया में एक टेस्ला फैक्ट्री का दौरा किया था। प्रधानमंत्री इससे पहले 2015 में कैलिफोर्निया के फ्रीमोंट में टेस्ला मोटर्स के कारखाने की यात्रा के दौरान मस्क से मिले थे। मस्क ने पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में कहा, वह वास्तव में भारत की परवाह करते हैं। वह हमें भारत में महत्वपूर्ण निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो कि हम करना चाहते हैं।

Desk Team