अमेरिका के एक यात्री विमान का बीच हवा में इंजन फेल होने के कारण फिलेडेल्फिया में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान एक महिला यात्री की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, साउथवेस्ट एयरलाइंस द्वारा संचालित बोइंग 737-700 विमान मंगलवार को न्यूयॉर्क से डलास जा रहा था। इस दौरान बीच हवा में विमान का इंजन फेल हो गया। यात्रियों ने बताया कि विमान सुरक्षित लैंडिंग करने में सफल रहा।
प्रारंभिक रिपोटरें में कहा गया कि इस दौरान विमान की एक खिड़की टूटने के कारण घायल हुए एक यात्री को अस्पताल ले जाया गया। अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अध्यक्ष रॉबर्ट सुमवॉल्ट ने बाद में पुष्टि की कि इस दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई है।
साउथवेस्ट एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि विमान में 143 यात्री और पांच क्रू सदस्य थे। यात्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में विमान का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। स्थानीय रिपोटरे में बताया गया कि इंजन एक विस्फोट के कारण खराब हुआ।
रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के लैंडिंग के लिए नीचे जाने के दौरान यात्रियों को काफी भयानक अनुभवों का सामना करना पड़ा। कई यात्री रोने लगे और कई को उल्टी हो गई। फिलाडेल्फिया दमकल विभाग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विमान काफी तेज गति से नीचे आया और उड़ान रिकॉर्ड की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पांच मिनट में 5.2 किलोमीटर की रफ्तार से नीचे आया। एनटीएसबी ने मामले की जांच की घोषणा की है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



