Empire State Building Couple Viral Video: प्यार के पल को यादगार बनाने के लिए प्रेमी हदें पार कर देते है। ऐसा ही मामला न्यूयॉर्क से सामने आया है जहां एन्जेला निकोलाउ और इवान बीरकुस प्रेमी जोड़े ने अपनी सगाई को यादगार बनाने के लिए लगभग 1500 फीट ऊंची एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के स्पायर तक पहुंचे और वहां इवान ने अपनी प्रेमिका एंजेला को डायमंड की अंगूठी पहनाते हुए प्रपोज किया। साथ ही खास काला बैनर फहराया जिसमें लिखा था कि “जब प्यार की शक्ति, प्रेम पर राज करती है तो दुनिया में शांति आती है”। दोनों कपल की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है लेकिन अब कानूनी शिकंजा भी कस गया है।
एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के स्पायर पर प्रपोज

1 जुलाई 2026 को एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के स्पायर तक पहुंचे के बाद दोनों प्रेमी वहां कुछ समय रूके, रिंग पहना कर फोटो शूट किया, बैनर फहराया और गले लगकर फोटो भी क्लिक कराई थी और शादी का प्रस्ताव भी दिया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई यह सभी फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस खतरनाक पल को यादगार बनाने के लिए बॉडीकैम में लगातार वीडियो रिकॉर्ड हुई साथ ही आसपास लोगों ने भी रिकॉर्ड किया था।
He Risked His Life For Her Yes 💕💍
Batman and Catwoman irl fr 😻
Russian rooftopping duo Angelina Nikolau (b. 1993) and Ivan Kuznetsov (b. 1994), widely known for their extreme, unauthorized ascents of skyscrapers and infrastructure, gained renewed international attention in… pic.twitter.com/dyiLoUq8C7
— Sai • சாய் (@SaiAnvii) July 3, 2026
कपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एन्जेला निकोलाउ और इवान बीरकुस के इस खतरनाक स्टंट के बाद अब कानूनी शिकंजा कस गया है। न्यूयॉर्क पुलिस ने 2 जुलाई को गिरफ्तार करके कई धाराएं लगा दी है जिसमें स्थानीय कानून का उल्लंघन, जान जोखिम में डालना, आपराधिक शरारत, चोरी की धाराएं और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराएं लगाई गई है। साथ ही फहराया गया बैनर को भी अब हटा दिया गया है।
कौन है बीरकुस और निकोलाउ
32 वर्षीय बीरकुस और 33 वर्षीय निकोलाउ सोशल मीडिया और फिल्मी दुनिया में मशहूर है। बता दें कि वह पहले से ही ऐसे खतरनाक स्टंट करते है और ऊंची इमारतों में चढ़ने और स्टंट के लिए जाने जाते है सोशल मीडिया में पोस्ट करते है। बता दें कि साल 2024 में ‘Skywalkers: A Love Story’ की डॉक्यूमेंट्री में भी काम किया है जिसमें दोनों ने मलेशिया के कुआलालंपुर स्थित Merdeka 118 टावर पर चढ़े थे और यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है।


Download Android App
Download iOS App




