इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान आज इथोपिया में बिशोफ्तू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 150 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। एयरलाइन ने बताया कि बोइंग 737-800 मैक्स विमान ने रविवार सुबह इथोपिया के आदिस अबाबा से केन्या के नैरोबी के लिए उड़न भरी थी। उड़न भरने के छह मिनट बाद ही उसका संपर्क टूट गया। विमान में 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। हालाँकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में कितनी जनहानि हुई है। प्रधानमंत्री आबी अहमद ने ट््वीट कर मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
इथोपिया के विमान बोइंग 737 के देश के मध्यवर्ती क्षेत्र में आज दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 157 यात्री एवं चालक दल के सदस्य मारे गये। यह विमान केन्या की राजधानी नैरोबी जा रहा था। इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने पीड़ति के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने टि््वटर पर कहा, ‘‘ नैरोबी जा रहे बोइंग 737 विमान के आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’
बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘ दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थे।’’ इथोपिया एयरलाइन्स के बयान में कहा गया, ‘‘ आदिस अबाबा से नैरोबी जा रहा विमान,संख्या ईटी 302/10 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऐसा माना जाता है कि उसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। एयरलाइन ने कहा कि विमान ने आठ बजकर 38 मिनट पर उड़न भरी थी और आठ बजकर 44 मिनट पर नियंत्रण कक्ष का विमान से संपर्क टूट गया था।


Download Android App
Download iOS App


