राजस्थान में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के ‘‘पहला वोट मोदी को, नेशन विद नमो, कैम्पस एम्बेसेडर एवं युथ आइकॉन’’ अभियान की आज यहां शुरुआत की गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में इसकी शुरुआत के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह-प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी ने युवाओं को समर्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए ‘‘पहला वोट मोदी को’’देने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। यह अभियान प्रदेश भर में चलाया जायेगा।
इस मौके भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने अपने उद्बोधन में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए पहला वोट मोदी को देने का, नेशन विद नमो में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कैम्पस एम्बेसेडर के द्वारा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में खेल एवं नृत्य कला से जुड़ यूथ आइकॉन को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द, राठौड़, प्रदेश प्रवक्ता डॉ। सतीश पूनियां, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



