ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कोविड रोधी टीकाकरण को विस्तारित करते हुए कहा है कि देश में अब 44 साल और इससे अधिक आयु के हर व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा। देश के डॉक्टरों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे टीका लगवाने के लिए आगे आएं।
एनएचएस के आंकड़ों के अनुसार 45 से 49 साल उम्र की दो तिहाई आबादी का अब तक कोविड रोधी टीकाकरण हो चुका है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा, ‘‘50 साल से अधिक उम्र के 95 प्रतिशत लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं और 45 से 49 साल तक की उम्र के दो तिहाई लोगों का टीकाकरण हो चुका है। अब हम 44 साल और इससे अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत कर रहे हैं।’’
एनएचएस ने कहा कि 40 से 43 साल तक की उम्र के लोगों का टीकाकरण करने के बारे में आगामी दिनों में निर्णय किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ, कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में अपने पैर पसार दिये हैं। दुनिया के सभी देश इस महामारी परेशान हो गये हैं।
वहीं जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना के कुल मामले 14,68,00,000 हो गये हैं, जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 31,00,000 लाख से ज्यादा हो गयी है। अपने नए अपडेट में, विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि अभी दुनिया भर में कोरोना के कुल मामले और मौतों की संख्या 14,68,30,782 और 31,06,384 हैं।
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश है, जहां कोरोना के कुल मामले 3,20,77,076 और मरने वालों की संख्या 5,72,200 है। संक्रमण के मामले में भारत 1,69,60,172 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 20 लाख से अधिक पुष्टि किए गए कोरोना वायरस मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (1,43,40,787), फ्रांस (55,59,121), रूस (47,08,640), तुर्की (46,29,969), यूके (44,20,443), इटली (39,62,674), स्पेन (34,68,617), जर्मनी (34,68,617), जर्मनी 33,06,692), अर्जेंटीना (28,60,884), कोलम्बिया (27,74,464), पोलैंड (27,58,856), ईरान (23,96,204) और मैक्सिको (23,28,391) हैं।


Download Android App
Download iOS App



