ब्रिटेन के जर्सी प्रायद्वीप में एक इमारत के ‘अपार्टमेंट’ में शनिवार को विस्फोट और आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जर्सी पुलिस के मुख्य अधिकारी रॉबिन स्मिथ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सेंट हीलियार शहर में हुए इस धमाके के बाद से लगभग 12 निवासी लापता हैं।
जर्सी चैनल प्रायद्वीप ब्रिटेन का स्वशासित क्षेत्र है, जो इंग्लिश चैनल में उत्तरी फ्रांस के तट के निकट स्थित है।
स्मिथ ने कहा कि तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गई और इससे पास की एक इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।


Download Android App
Download iOS App



