चीन के हेनन प्रांत में एक गैस संयंत्र में विस्फोट होने पर 10 लोगों की मौत हो गई, 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और पांच लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। एक रिपोर्ट के अनुसार, यीमा शहर में हेनन कोल गैस (समूह) कॉर्पोरेशन लिमिटेड की एक गैस फैक्ट्री में एक उपकरण में शुक्रवार शाम लगभग 5.45 बजे विस्फोट हो गया।
सरकार के अनुसार, विस्फोट में कई लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि बचाव दव लापता लोगों को तलाश कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



